बैंकों की हड़ताल का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘सांठगांठ वाले पूंजीपतियों’ (क्रोनी) के हाथों में बेचना देश की वित्तीय सुरक्षा के साथ समझौता होगा। उन्होंने हड़ताल करने वाले बैंक कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए यह दावा भी किया कि सरकार ‘लाभ का निजीकरण’ और ‘नुकसान का राष्ट्रीयकरण’ कर रही है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार लाभ का निजीकरण और नुकसान का राष्ट्रीयकरण कर रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पूर्ण राज्य के दर्जे की हकदार है, सभी शक्तियां निर्वाचित सरकार के पास होनी चाहिए: अब्दुल्ला

सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को क्रोनी के हाथों में बेचना भारत की वित्तीय सुरक्षा के साथ समझौता होगा।’’ उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो और बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में सरकारी बैंकों की हड़ताल के पहले दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी, जमा, चेक समाशोधन और कारोबारी लेनदेन प्रभावित हुआ। नौ यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन का दावा है कि करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया AI जादू! अब Voice Effects से बदलें अपनी आवाज, Chat होगी और भी मजेदार

Hindu New Year 2026: शुभ ग्रहों के योग से शुरू होगा नववर्ष, साल भर Success के लिए करें ये 5 उपाय

Telangana: T Raja Singh को फिर जान से मारने की धमकी, Ram Navami जुलूस को लेकर गरमाई सियासत

Mythology Story: जब पुत्र Ganesh ने मां Parvati को दिया था दिव्य वरदान, जानें क्या है यह अनोखी पौराणिक कथा