MP में Bank Strike से 7000 शाखाएं बंद, 5500 करोड़ का कारोबार थमा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल के कारण मध्यप्रदेश में लगभग 7,000 शाखाओं में काम ठप रहा जिससे करीब 5,500 करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के चेयरमैन मोहनकृष्ण शुक्ला ने पीटीआई-को बताया, सूबे की कुल 8,707 बैंक शाखाओं में से लगभग 7,000 शाखाओं के करीब 42,000 कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए।

हड़ताल के दौरान राज्य भर में बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। बैंक कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों में पेंशन को अद्यतन तथा उसमें सुधार किया जाना, सभी पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते की एक समान गणना की व्यवस्था और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना अपनाने का विकल्प देना शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

9/11 Remembrance Day 2026: 9/11 Twin Towers हमले के 25 साल, जानिए कैसे बदला Global Security Paradigm

Sports Ministry ने 20 सदस्यीय National Sports Election Panel बनाया

पुतिन In, जिनपिंग-पेजेशकियन In-Waiting, किन-किन नेताओं का लगने वाला है जमावड़ा?

Donald Trump के करीबी Joe diGenova ने जांच दल के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा