ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2025

गोस्वामी (पुजारी) समुदाय की सलाह के बाद वृन्दावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे पांच जनवरी तक वृंदावन स्थित मंदिर में आने से बचें। नववर्ष के अवसर पर वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह अपील जारी की है।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष चालू वर्ष की समाप्ति तथा नए साल के आगमन के उपलक्ष्य में बहुत से दंपति परिवार सहित ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने की कामना के साथ वृन्दावन, मथुरा व ब्रज के अन्य मठ-मंदिरों व आश्रमों में पहुंचते हैं इसीलिए इन खास दिनों में भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मंदिर के जिम्मेदार अधिकारियों के मुताबिक ऐसे में वृन्दावन की कुंज गलियों में तो पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पाती है।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की राजनीति का एक युग समाप्त! पूर्व पीएम खालिदा जिया का 80 की उम्र में निधन, शेख हसीना से दशकों चली थी प्रतिद्वंद्विता 

इससे कल्पना की जा सकती है कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए कोई भी अप्रिय घटना घटने की आशंका बन जाती है। उन्होंने बताया कि इसीलिए मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर अपील जारी की है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं बीमार व्यक्तियों को लाने से बचें।

प्रयास करें कि इन लोगों को थोड़ी भीड़ कम हो जाने के बाद ही किसी दिन ठाकुर जी के दर्शन कराएं। उनकी सलाह है कि यदि किसी भी प्रकार संभव हो सके, तो कम से कम पांच जनवरी तक वृन्दावन न आएं। उसके बाद भीड़ का आकलन करके ही यहां आने का कार्यक्रम बनाएं।

प्रमुख खबरें

Kushinagar में Narayani नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, प्रशासन अलर्ट पर

सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल

Mansarovar Yatra: Nepal में फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर Tamil Nadu सरकार की नजर

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!