बैंकों की 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से कामकाज पर असर, जानिए क्यों कर रहे Strike

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

मुंबई। बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन सोमवार को बैंकों के कामकाज पर हड़ताल का असर दिखा।राज्य में बैंकों के 40 हजार के करीब अधिकारी और कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। सरकारी बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ बैंक यूनियनों ने 15- 16 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी 2021 को पेश बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव किया है।सरकार ने विनिवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये यह घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: China में 9 जनरलों का पत्ता साफ, Jinping ने करीबी सैन्य अधिकारी Zhang Shengmin को सत्ता की चाबी देकर पूरी दुनिया को चौंकाया

Supreme Court ने केंद्र से कहा: Live Streaming नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान करें

Digital Payment Apps से Terrorists तक पहुंच रहा था पैसा, Shopian में बड़े खुलासे से हड़कंप, 10 OGWs Arrested

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त