Bankipur By-election: बिहार में BJP ने अभिषेक कुमार को दिया टिकट, RJD और PK से होगा कड़ा मुकाबला

By अंकित सिंह | Jul 07, 2026

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। उनके नाम को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंज़ूरी दे दी है। यह घोषणा RJD द्वारा इस सीट के लिए रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित करने के एक दिन बाद की गई, जिससे इस सीट पर राजनीतिक मुकाबला और तेज़ हो गया है। बांकीपुर उपचुनाव पूर्व BJP विधायक नितिन नवीन के इस्तीफ़े के बाद ज़रूरी हो गया था; उन्होंने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली कर दी थी।

बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद)ने सोमवार को रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसी के साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया कि राजद नीत महागठबंधन इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का समर्थन कर सकता है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला ‘‘पूरे महागठबंधन का निर्णय’’ है। रेखा गुप्ता ने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: Nitin Nabin ने Jammu में कसी BJP की कमर, संगठनात्मक मजबूती और विकास पर रणनीति तय

मंडल ने कहा कि रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें करीब 47 हजार वोट मिले थे। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने से यह सीट रिक्त हुई है, इसलिए हमने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष के साथ संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे। संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों ने पूछा किअटकल थी कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की इच्छा थी कि भाजपा के लंबे समय से गढ़ रहे बांकीपुर सीट पर पूरे विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में प्रशांत किशोर का समर्थन किया जाए।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया

Hyderabad के कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान सजावटी गेट गिरने से छात्रा की जान गई

Durga Puja पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए Bihar Police ने उतारे हजारों जवान

Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत