Street vendors को ऋण देने की योजना पर मिलकर काम करें बैंक, नगर निकाय: केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री भागवत के. कराड ने बैंकों और नागरिक निकायों से रेहड़ी पटरी वालों को आसानी से ऋण मुहैया कराने के लिए शुरू की गई ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लक्ष्य हासिल करने के लिए मिलकर काम करने को कहा है। कराड ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में योजना के क्रियान्वयन के आकलन के लिए शनिवार को एक क्षेत्रीय स्तर की बैठक की अध्यक्षता की। एक बयान में बताया गया कि कराड ने इस बैठक में नगर निकायों से बैंकों द्वारा लौटाए गए आवेदनों की समीक्षा करने और उनमें आवश्यक सुधार करने के बाद उन्हें फिर से बैंक में जमा कराने को कहा।

इसे भी पढ़ें: Insecticides India अगले दो वर्षों में राजस्थान, गुजरात में क्षमता विस्तार पर 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी

इसमें कहा गया कि वित्त राज्य मंत्री ने नगर निकायों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य हासिल करने के लिए नए आवेदनों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बयान के अनुसार, कराड ने शहरी स्थानीय निकायों से नवोन्मेषी रणनीतियों के जरिए अपने प्रयास तेज करने की अपील की ताकि रेहड़ी पटरी वालों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ा जा सके। बैठक में राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, नगर निगम आयुक्तों एवं राज्य स्तरीय बैंकर समितियों (एसएलबीसी) के संयोजकों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम