निर्मला सीतारमण ने कहा- सहायता समूहों को ऋण देने में न हिचकें बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

बेंगलुरु। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुध‍वार को धार्मिक और आध्यात्मिक नेताओं के स्वयं सहायता समूह की प्रशंसा करते हुए बैंकों से कहा है कि वे ऐसे समूहों को ऋण देने में नहीं हिचकें क्योंकि ये समूह विश्वसनीय नेतृत्व द्वारा चलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जब आपके पास सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्वयं सहायता समूह होते हैं तो बैंकों के लिए विश्वसनीय ग्राहक खोजना आसान होता है। वह स्वयं सहायता समूह के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं। इसका आयोजन श्री क्षेत्र धर्मास्थल रूरल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एसकेडीआरडीपी) ने किया है।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant