By रितिका कमठान | Aug 01, 2024
अगस्त के महीने में देश भर में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले है। अगस्त के महीने में कुल 13 दिनों तक अलग अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों के लिए ये जानना बेहद जरुरी है कि किस दिन बैंक बंद रहने वाले है। ताकि बैंक संबंधित सभी काम पहले ही निपटा लें। उन्हें बैंकिंग से जुड़े काम में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इन दिनों पर बंद रहने वाले हैं बैंक
3 अगस्त- केर पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त- टेंडोंग लो रम फात के लिए सिक्किम में बैंक बंद हैं।
13 अगस्त- देशभक्त दिवस के अवसर पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त- त्रिपुरा, गुजरात, उड़ीसा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त- श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त- जन्माष्टमी के अवसर पर गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।