महाराष्ट्र के पालघर में 15.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जब्तीकरण की यह कार्रवाई तलासरी इलाके में की गई। पालघर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि अवैध पदार्थ ले जाने के संदेह में एक गश्ती दल ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के ‘सर्विस रोड’ पर खड़े एक टेंपो की जांच की और उसमें प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए। उन्होंने बताया कि तंबाकू उत्पादों की कीमत 15.66 लाख रुपये है। पुलिस ने टेंपो जब्त करने के साथ ही उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख