बाँसुरी स्वराज ने सुश्री आतिशी से जलबोर्ड एवं जल समस्या को लेकर किए 6 सवाल

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 21, 2024

नई दिल्ली। सांसद बाँसुरी स्वराज ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा की दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का सत्याग्रह एक छलावा है और अपनी निष्क्रियता को छुपाने का प्रयास है।

स्वराज ने कहा की जिस वक्त गर्मी की जरूरतों के लिए दिल्ली को तैयार करना था उस वक्त वह मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की सम्भावित गिरफ्तारी एवं फिर गिरफ्तारी पर ब्यानबाज़ी करने में संलग्न थीं।

सांसद बाँसुरी स्वराज ने कहा की आज मैं दिल्ली वालों की ओर से 6 सिंपल सवाल जल मंत्री आतिशी से पूछ रही हूँ और आशा करती हूँ की वह जनता के सवालों का जवाब देंगी :

1. दिल्ली जल बोर्ड ने इस वर्ष मार्च में समर एक्शन प्लान क्यों नही बनाया और जो चर्चा भी की उसमें मौसम विभाग की तपती गर्मी जानकारी के बाद भी पूरी तैयारी क्यों नही की ?

2. आप लगातार हरियाणा से या फिर हिमाचल प्रदेश से अतिरिक्त जल मांगती हैं जिनके पास अतिरिक्त जल नही है पर हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के बीच पड़ने वाले पंजाब राज्य से जल क्यों नही मांगती जबकि वहाँ आपकी अपनी पार्टी की सरकार है ?

3. आज दिल्ली के 3 करोड़ लोग जल समस्या से जूझ रहे हैं पर ना जाने वो कौन सा आंकड़ा है जिसके आधार पर आप आज भी कहती हैं की दिल्ली के 28 लाख लोग ही जल समस्या से त्रस्त हैं, आतिशी जी आखिर क्यों आप 3 करोड़ जल संकट प्रभावित लोगों की संख्या को 28 लाख बता कर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही हैं ?

4. आतिशी जी सारी दिल्ली जानती है की दिल्ली में जल संकट का एक बड़ा कारण है वजीराबाद बैराज संयंत्र एवं सोनिया विहार एवं ओखला जल संयंत्रों में पानी स्टोरेज क्षमता की कमी -- वजीराबाद में तो स्टोरेज जल तालाब में 95%तक गाद भरी है। मंत्री जी बतायें की पिछले दस साल में वजीराबाद बैराज, सोनिया विहार जैसे जल संयंत्रों के स्टोरेज सिस्टम की सफाई एवं उसको बढ़ाने पर क्या काम किया और उन्होने रैनी वैल पर क्या काम किया ?

5. आपकी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता आज जल टैंकर्स दिल्ली में चलवा रहे हैं और वह ही हैं जो मुनक नहर से भी जल चुराते हैं और अवैध भूजल दोहन भी करते हैं - आतिशी बतायें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  ने गत सप्ताह विधायक भावना गौड़ के सहयोगियों के अवैध टैंकर्स की पोल खोली थी उन पर जल विभाग ने आज तक कोई कार्रवाई क्यों नही की ?

6. दिल्ली में वाटर लीकेज एवं चोरी 52% तक शुद्ध जल बर्बाद करते हैं -- आतिशी एक सिंगल मामला बतायें जहाँ उन्होने खुद से वाटर लीकेज एवं चोरी रोकने के लिए योजनाबद्ध काम किया ?

बाँसुरी स्वराज ने कहा है की हम उम्मीद करते हैं की आतिशी  बजाय राजनीतिक नौटंकी के जनता के सवालों का जवाब देंगी।

प्रमुख खबरें

Premier League: Manchester City ने Chelsea को रौंदा, Arsenal पर खिताब बचाने का बढ़ा दबाव

Hungary Election Result: पुतिन-ट्रंप के करीबी Viktor Orbán की करारी हार, Péter Magyar के हाथ में सत्ता

हफ्ते की खराब शुरुआत, Sensex 1600 अंक टूटा, Dollar के आगे Rupee भी हुआ पस्त

शेयर बाजार में हाहाकार! Geopolitical Crisis से Sensex-Nifty धड़ाम, सभी 30 शेयर लाल निशान में