बार काउंसिल ऑफ इंडिया का दावा, 90 प्रतिशत किसान आंदोलन जारी रखने के पक्ष में नहीं

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2021

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाए जाने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एक बड़ा दावा किया है। बीसीआई के अनुसार 90 प्रतिशत सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानूनों के अमल पर रोक के बाद आंदोलन जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीआई ने किसान आंदोलन की आड़ में स्वार्थ पूर्ति की बात को भी रेखांकित किया है। 

 बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अधयक्ष मनन कुमार के अनुसार ये सभी जानते हैं कि 90 प्रतिशत किसान सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद आंदोलन को जारी रखने के पक्ष में नहीं है। लेकिन खुद के स्वार्थ की पूर्ति के लिए कुछ लोग देश को अस्थिर करने की कीमत पर भी अपनी राजनीति महत्वकांक्षी की पूर्ति में लगे हैं। मीडिया में जारी पत्र के अनुसार देश के नागरिकों को किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिेए। देशहित में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस