सुप्रीम कोर्ट में वकील की हरकत पर बार काउंसिल सख्त, लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2025

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले की कोशिश के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता राकेश किशोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अदालती कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले किशोर को आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तक देश भर की किसी भी अदालत, न्यायाधिकरण या कानूनी प्राधिकरण में वकालत करने से रोक दिया गया है। एक कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें अधिवक्ता को आदेश प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर जवाब देना होगा, जिसमें यह बताना होगा कि निलंबन जारी क्यों नहीं रखा जाना चाहिए और आगे की कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सनातन का अपमान नहीं सहेंगे कहते हुए वकील ने CJI गवई पर की जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी हिरासत में लिया गया

आज वकील राकेश किशोर से जुड़ी यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही हफ्ते पहले मध्य प्रदेश में क्षतिग्रस्त विष्णु प्रतिमा के जीर्णोद्धार पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने जाओ और भगवान से पूछो वाली टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें जनता और कानूनी समुदाय की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार