UP के मेरठ में बकरीद पर बर्बरी नस्ल के बकरे की हो रही है जमकर खरीदारी

By राजीव शर्मा | Jul 20, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद-उल-अजहा की तैयारियां जोरो पर हैं। कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार गुलजार है। हालांकि इस बार बकरा पैठ तो नहीं लगी। लेकिन गुपचुप तरीके से लोग कुर्बानी के लिए पशुओं को खरीद रहे है। बता दें कि मेरठ में हर साल बकरीद से एक महीने पहले बकरा पैठ गुलजार होनी शुरू हो जाती थी। जब से कोरोना संक्रमण काल शुरू हुआ है तक से यानी 2020 से बकरा पैठ पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं ईद की तैयारियों के चलते लोग कपड़े से लेकर जूता-चप्पल की खरीदारी में लोग जुटे हैं। इस साल सबसे अधिक बर्बरी प्रजाति के बकरों की डिमांड हैं। बताया जाता है कि ये नस्ल अच्‍छी होने की वजह से उनकी अधिक डिमांड रहती है। 

इसे भी पढ़ें: इंडिया गेट के बाद अब मेरठ में भी जलेगी 'अमर जवान ज्योति', 15 अगस्त को प्रज्वलित किए जाने की संभावना 

बर्बरी नस्ल के बकरे एक्सपोर्ट के लिए भी पाले जाते हैं। दुबई में इनकी विशेष डिमांड है यहां पर इसे एक्सपोर्ट करने पर इसकी कीमत 425 रुपये प्रति किलो तक भी मिल जाती है। हमारे देश में सबसे अच्छी बकरे की नस्ल बर्बरी ही होती है। इसके मांस में रेसा नहीं होता और मांस 60 फीसद तक निकलता है। बाकी नस्ल के बकरों में 50 फीसद से ज्यादा मांस नहीं निकलता और उसमें रेसा भी होता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं