सऊदी अरब में दो पंजाबियों का सिर काटे जाने को CM अमरिन्दर ने ''अमानवीय'' बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सऊदी अरब में हाल ही में दो पंजाबियों का सिर काटे जाने की घटना को बुधवार को ‘‘बर्बर और अमानवीय’’ बताते हुए कहा कि वह इस संबंध में विदेश मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगे।

मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, हत्या के दोष में होशियारपुर निवासी सतविंदर कुमार और लुधियाना निवासी हरजीत सिंह का सिर कलम कर दिया गया था। कैप्टन ने इस पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि सभ्य देशों में आज भी ऐसी अमानवीय घटनाएं होती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है। घटना28 फरवरी की है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह