Barbeque Nation का आईपीओ पहले ही दिन हुआ 1.33 गुना सब्सक्राइब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। बार्बिक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन बुधवार को 1.33 गुना अभिदान प्राप्त हुआ है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, बिक्री के लिए रखे गये 453 करोड़ रुपये के 49,99,609 शेयरों के मुकाबले 66,46,830 शेयरों के लिए बोली लगायी गई। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 37 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को सात प्रतिशत अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए रखे गये शेयरों को 6.14 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का; निफ्टी 14,500 से नीचे

आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 54,57,470 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की गई है। इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 498 से 500 रुपये प्रति शेयर है। बार्बिक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 203 करोड़ रुपये जुटाए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा