बार्क निदेशक के एन व्यास परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2018

नयी दिल्ली। प्रख्यात वैज्ञानिक कमलेश नीलकांत व्यास को परमाणु ऊर्जा विभाग का सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आधिकारिक आदेश मंगलवार को जारी किया गया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके 64 वर्ष के होने (3 मई 2021) तक के लिए उनकी नियुक्ति को अपनी मंजूरी प्रदान की है।

इस समय भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बार्क) के निदेशक व्यास को शेखर बसु के स्थान पर नियुक्त किया गया है। उन्हें दो बार एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। एक बार 2016 में और दूसरी बार 2017 में। उनका विस्तारित कार्यकाल 19 सितंबर 2018 को समाप्त हो रहा है। व्यास ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वडोदरा के एमएस विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।

बार्क प्रशिक्षण स्कूल से 1979 में प्रशिक्षण लेने के बाद वह बार्क के फ्यूल डिजाइन एंड डेवलपमेंट सेक्शन ऑफ रिएक्टर इंजीनियरिंग डिवीजन से जुड़े थे। व्यास के अधिकारिक बायोडाटा के मुताबिक, व्यास परमाणु रिएक्टर ईंधन के डिजाइन और विश्लेषण के लिए काम कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप