कोरोना वायरस के बीच ट्रेनिंग पर लौटे स्टार लियोनेल मेसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

मैड्रिड। बार्सिलोना के स्टार लियोनल मेस्सी सहित अन्य खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी। ला लीगा से स्पेन में फुटबाल शुरू करने करने की तैयारी चल रही है। हालांकि इन खिलाड़ियों ने जोन गैम्पर ट्रेनिंग सेंटर में व्यक्तिगत सत्र में ही हिस्सा लिया। वे अकेले अपनी किट के साथ आये और ‘चेंजिंग रूम’ में गये बिना ट्रेनिंग करने लगे।

आर्टुरो विडाल ने दैनिक खेल समाचार पत्र ‘मार्का’ से कहा, ‘‘आखिर में हम सामान्य हालात की ओर वापसी कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह ऐसे ही रहे और जल्द ही हम फिर उसी के लिये वापसी कर सकें जिसका हम सबसे ज्यादा लुत्फ उठाते थे। ’’ सेविला, विलारियाल, ओसासुना और लेगानेस ने भी ट्रेनिंग शुरू कर दी है जबकि रियाल मैड्रिड के सोमवार को ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है लेकिन इसके लिये उसके खिलाड़ियों को वायरस परीक्षण में नेगेटिव होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप