सचिन तेंदुलकर ने चार हजार गरीब लोगों की आर्थिक मदद की

sachin

सचिन तेंदुलकर ने कोरोना महामारी के बीच चार हजार गरीब लोगों की आर्थिक मदद की है।तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5’को दिया। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

नयी दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की। मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5’को दिया। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में देखें धोनी का बीयर्ड लुक वाला वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया। उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुक्रिया तेंदुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पायेंगे। इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल है।’’ तेंदुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़