बार्कलेज ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.2 प्रतिशत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

मुंबई। ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 0.8 प्रतिशत घटाकर 9.2 प्रतिशत कर दिया। बार्कलेज ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर असर उसके शुरुआती अनुमानों से अधिक है। बार्कलेज के भारत में प्रमुख अर्थशास्त्री राहुल बाजोरिया ने कहा कि देश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कई राज्यों में जारी लॉकडाउन के चलते पूर्वानुमानों में यह कटौती की गई। पिछले एक महीने में कई विश्लेषकों ने इस तरह की आशंकाएं जताई हैं, यहां तक कि आरबीआई ने भी 10.5 प्रतिशत वृद्धि के अपने अनुमान को बनाए रखा है।

प्रमुख खबरें

सुरक्षा कारणों से Delhi Metro के 57 प्रमुख स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात नौ बजे से बंद

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार