प्रधान बरूआ ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2016

असम के लखीमपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद प्रधान बरूआ ने आज लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। बरूआ ने असमिया भाषा में शपथ ली। वह असम के लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। इस सीट को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तब खाली किया था जब वह इस वर्ष के प्रारंभ में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए।

 

बरूआ चार बार विधायक रह चुके हैं। वह पिछले वर्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बरूआ ने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याशी हेमा हरिप्रसन्ना को इस महीने हुए उपचुनाव में 1 लाख 90 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।

 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव