जयपुर में भारी बारिश से घर के बेसमेंट में पानी भरा, तीन के डूबने की आशंका: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024

जयपुर शहर के विश्वकर्मा इलाके में कल रात से लगातार हो रही बारिश के बाद एक घर के बेसमेंट में पानी घुस गया। पुलिस के अनुसार यहां दो परिवारों के तीन सदस्यों के डूबने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी घुसने के बाद परिवार के सदस्यों ने वहां से सामान निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान दो परिवारों के तीन लोग फंस गए और बेसमेंट पूरी तरह पानी से भर गया। सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू किया गया और पानी निकालने के लिए मड पंप लगाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

प्रमुख खबरें

Swiggy में बढ़ा भारतीयों का दबदबा, 50% से ज्यादा हुई हिस्सेदारी, Share Price में आया उछाल

Fitness Startup Cult.fit का बड़ा दांव, IPO के लिए SEBI में अर्जी, जुटाएगी ₹950 करोड़ की रकम

Share Market में U-Turn, चार दिन की बंपर तेजी के बाद मुनाफावसूली से Sensex-Nifty लुढ़के

Jakarta में ऐतिहासिक समझौता: Indonesia को BrahMos मिसाइल, Sabang पोर्ट और EVM देगा India