Basil Seeds: सब्जा के बीजों का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद, अधिक मात्रा में लेने से हो सकते हैं ये नुकसान

By एकता | Jun 05, 2022

सब्जा के बीज, जिन्हें तुलसी के बीज भी कहा जाता है, काले रंग के छोटे बीज होते हैं। तुलसी के नए पौधों को उगाने के अलावा इनका भारतीय रसोई में मसलों के रूप में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जा के बीज कई प्रोटीन, फैट, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर होते हैं और हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि इन बीजों में कैलोरी नहीं होती है। जानकारी के लिए बता दें कि यह बीज मीठी तुलसी के पौधे से आते हैं, इसलिए इन्हें आमतौर पर मीठे तुलसी के बीज के रूप में भी जाना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सब्जा के बीज के फायदे और नुकसान के बारे में बताएँगे। चलिए जानते हैं-

 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: लू के कहर से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, शरीर में बनी रहेगी फुर्ती


वजन घटाने में मदद करते हैं

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए सब्जा के बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यह बीज फाइबर से भरे होते हैं, इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। भूख कम लगेगी तो आप कम खाना खाएंगे और इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इन बीजों में कैलोरी भी नहीं होती है।

 

इसे भी पढ़ें: Husband's Health Care Tips: पति को रखना चाहती हैं स्वस्थ तो इन आदतों को करें उनकी दिनचर्या में शामिल, मिलेंगे सेहत को फायदे


ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं

सब्जा के बीज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह बीज हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, इसकी वजह से कार्ब्स, ग्लूकोज में बदल नहीं पाता है और हमारा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह बीज टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: Heart Care Tips: लाइफस्टाइल में इन छोटे बदलावों से मिलेगी दिल की कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद


खांसी और सर्दी को ठीक करने में मदद करते हैं

खांसी और सर्दी होने पर सब्जा के बीज का सेवन करने से राहत मिलती हैं। यह बीज एंटीस्पास्मोडिक गुणों से भरपूर होते हैं और यह ऐंठन वाली मांसपेशियों को शांत करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह काली खासी से भी आराम दिलाते हैं और शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाने में मदद करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर सुस्त होने लगी है परफॉरमेंस? इन मसालों के रोजाना सेवन से मिलेगी मदद


सब्जा के बीज के नुकसान

सब्जा के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। अगर आप रोजाना एक चम्मच से ज्यादा इन बीजों का सेवन करते हैं तो आपको दस्त, उल्टी, सिरदर्द, पेट की परेशानी, भूख न लगना आदि समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को इन बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

FIDE Chess Final: पुरानी प्रतिद्वंद्विता होगी ताज़ा, खिताब के लिए भिड़ेंगे Magnus Carlsen और Caruana

India AI Summit 2026 को झटका, Jensen Huang बाहर, अब Sam Altman-सुंदर पिचाई पर टिकीं निगाहें

BSE Ltd से क्यों भागा Retail Investor? 3 महीने में 2.33 लाख निवेशकों ने छोड़ा साथ

IND vs PAK T20 World Cup: पहले झटके के बाद Ishan Kishan का तूफानी अर्धशतक, भारत की दमदार वापसी