साहिबज़ादा फरहान के बयान पर भड़के बासित अली, सचिन को छोड़ अहमद शहजाद को चुनने पर विवाद

By Ankit Jaiswal | Jan 16, 2026

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने गुरुवार को राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फरहान के एक वायरल वीडियो पर खुलकर नाराज़गी और शर्मिंदगी जताई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें फरहान एक रैपिड-फायर सेशन के दौरान अपने पसंदीदा बल्लेबाज़ों का चयन करते नजर आए।

गौरतलब है कि अहमद शहजाद का अंतरराष्ट्रीय करियर औसत रहा है और उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 153 मैच खेलकर लगभग 5 हजार रन बनाए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं और कई आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे।

एक यूट्यूब चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए बासित अली ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि यह वीडियो उन्हें फर्जी लग रहा है। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादा फरहान इतने नासमझ नहीं हो सकते कि वह सचिन तेंदुलकर के ऊपर अहमद शहजाद को चुनें। बासित अली ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से फरहान से मिलकर उनसे पूछेंगे कि क्या वह उस समय पूरी तरह होश में थे। इसके साथ ही उन्होंने और कामरान अकमल की ओर से इस बयान के लिए माफी भी मांगी हैं।

इसी वीडियो में पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने भी हल्के-फुल्के अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फरहान एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और उन्हें अपने जवाब देते समय समझदारी दिखानी चाहिए थी। किसी को अपना आदर्श मानना अलग बात है, लेकिन सईद अनवर और सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताना सही नहीं ठहराया जा सकता है।

बता दें कि साहिबज़ादा फरहान पहले से ही भारत में विवादित चेहरा रहे हैं। वर्ष 2025 एशिया कप में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद उनके गन फायर सेलिब्रेशन ने काफी विवाद खड़ा किया था। उस मामले में बीसीसीआई ने आईसीसी से औपचारिक शिकायत की थी, हालांकि फरहान को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था और कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया।

प्रमुख खबरें

पहले गायब हुआ CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट, फिर लौटा, दिपके बोले- बहुत बड़े डरपोक हैं ये

White House के $400 Million Ballroom प्रोजेक्ट पर रोक के खिलाफ US Supreme Court पहुंचे Donald Trump, सुरक्षा का दिया हवाला

India-US Relations पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, Marco Rubio ने गिनाए Defense और AI क्षेत्र में सहयोग के बड़े फायदे

PM Modi का बड़ा Target: Global Top 5 में शामिल हों भारतीय Banking और Pharma सेक्टर की दिग्गज कंपनियां