बास्केटबॉल के लेजंड खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

लॉस एंजिलिस। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की उपनगरीय लॉस एंजिलिस में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई। वह 41 वर्ष के थे। वेबसाइट ‘टीएमजेड’ ने इसकी जानकारी दी। हादसे में ब्रायंट की 13 वर्षीय बेटी गियाना की भी जान चली गई।

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ के अनुसार हादसा कैलाबासास के पास पहाड़ियों में हुआ। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग मारे गए।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अभिनेता विन डीजल, ड्वेन जॉनसन (रॉक), गायक जस्टिन बीबर के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह सहित कई लोगों ने ब्रायंट के निधन पर शोक जताया है।

इसे भी पढ़ें: अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों को किया जाएगा जबरन सेवानिवृत्त: गडकरी

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी वाहनों की एंट्री बैन, पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

Miami Dolphins को हराने के बाद Patrick Mahomes ने Kansas City Chiefs के सुधार पर दिया जोर

MBBS दाखिले में SC Reservation: Allahabad HC ने UP सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

Maharashtra: Pune की अर्थव्यवस्था 2036 तक 220 अरब डॉलर करने का NITI Aayog का मास्टर प्लान तैयार