इस देश में भारी मात्रा में बिक रहे हैं चमगादड़, कोरोना वायरस का नहीं किसी को डर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

टोमोहॉन (इंडोनेशिया)। वन्यजीवों के लिए मशहूर एक इंडोनेशियाई बाजार में अब भी चमगादड़, चूहे और सांपों की बिक्री हो रही है जबकि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए सरकार ने ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था।

सुलावेसी द्वीप के टोमोहॉन मांस बाजार में विक्रेताओं का कहना है कि उनके कारोबार में तेजी है और खासी संख्या में उत्सुक पर्यटक आ रहे हैं। हालांकि पशु अधिकार कार्यकर्ता इससे नाराज हैं।

एक विक्रेता के अनुसार चमगादड़ों की कीमतें अब भी बढ़ रही हैं और यह 60 हजार रूपैया (4.40 अमेरिकी डॉलर) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है। विक्रेता के अनुसार वह हर दिन 40 से 60 किलाग्राम के बीच चमगादड़ बेच रहा है। वायरस के कारण इसकी बिक्री प्रभावित नहीं हुयी है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मास्क की किल्लत की वजह से डॉक्टरों को दिए गए डायपर पहनने के निर्देश

रेस्तरां चलाने वाली एक महिला के अनुसार ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। उसने हालांकि कहा कि अगर सही तरीके से नहीं पकाया गया तो यह खतरनाक हो सकता है। ‘‘हम इसे पूरा पकाते हैं, इसलिए ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आयी है।’’

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार