जीत के रथ पर सवार लखनऊ सुपर जाइंट्स, RCB से होगी भिंड़त; क्या चलेगा विराट का बल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

नवी मुंबई। जीत के रथ पर सवार लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल के मैच में मंगलवार को भिड़ेंगे तो मुकाबला केएल राहुल और क्विंटोन डिकॉक के बल्ले और दिनेश कार्तिक तथा ग्लेन मैक्सवेल के धुआंधार फॉर्म के बीच होगा। लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को और आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। दोनों के छह मैचों में आठ अंक है और जीत की लय को वे कायम रखना चाहेंगे। लखनऊ के खिलाफ आरसीबी को अपने शीर्षक्रम की बल्लेबाजी को दुरुस्त करना होगा। पहले मैच के बाद से कप्तान फाफ डु प्लेसी चल नहीं सके हैं और सलामी बल्लेबाज अनुज रावत भी लगातार फॉर्म में नहीं हैं।विराट कोहली का बल्ला भी खामोश है और अच्छे फॉर्म में दिखने के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। मैक्सवेल के आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है।

इसे भी पढ़ें: Korea Open के सेमीफाइनल में पीवी सिंधू हारी, श्रीकांत से उम्मीदें बरकरार

तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिनर रवि बिश्नोई पर भी सभी की नजरें होंगी। टीमें :  लखनऊ सुपरजाइंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, इविन लुईस, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाइ, काइल मायर्स, आवेश खान, दुष्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी, मनन वोहरा, कृष्णप्पा गौतम, शाहबाज नदीम, अंकित राजपूत, मयंक यादव, मोहसिन खान और करण शर्मा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा