कर्नाटक में CM पद का घमासान जारी, डीके शिवकुमार का बड़ा बयान - 140 विधायक मंत्री बनने के योग्य

By अंकित सिंह | Nov 21, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार से जूझ रही कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। हालांकि, राज्य में सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान आया है। डीके शिवकुमार ने कहा कि समूह बनाना मेरे खून में नहीं है। सभी 140 विधायक मेरे विधायक हैं। सीएम ने फैसला किया है कि वह सरकार और कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। इसलिए, वे सभी मंत्री बनने के इच्छुक हैं। यह स्वाभाविक है कि वे दिल्ली जाकर नेताओं से मिलेंगे। इसके अलावा, मैं क्या कह सकता हूँ? उन्हें पूरा अधिकार है। 

कांग्रेस विधायक टीडी राजेगौड़ा ने कहा कि यह निर्णय हाईकमान और सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को लेना है... मैंने शिवमोगा, कुछ सड़क मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह खड़गे से कांग्रेस पार्टी की छवि और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की लगातार चर्चा से सरकार को हो रहे नुकसान के बारे में बात की। खड़गे ने सिद्धारमैया को आश्वासन दिया कि वह स्थिति का आकलन करेंगे और उसका समाधान निकालेंगे। सिद्धारमैया शनिवार को मैसूर में खड़गे से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जेलें नहीं '7-सितारा होटल'! BJP ने कर्नाटक सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

शिवकुमार के प्रति वफादार विधायक - गुब्बी विधायक श्रीनिवास, श्रृंगेरी विधायक टीडी राजेगौड़ा, कुनिगल विधायक एचडी रंगनाथ, अनेकल विधायक बी. शिवन्ना, कुदाची विधायक महेंद्र कल्लप्पा तम्मन्नावर, होसकोटे विधायक शरत बच्चे गौड़ा, नेलमंगला विधायक एन. श्रीनिवास, मांड्या विधायक रविकुमार गौड़ा और कुछ एमएलसी इस समय दिल्ली में हैं। उन्होंने गुरुवार रात खड़गे से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo