By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा के चुनाव ‘‘सांप्रदायिक वोटों की जागीरदारी’’ और ‘‘समावेशी विकास की भागीदारी’’ के बीच जनादेश की जंग है। नकवी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों में विकास पर विश्वास एक “बड़ी कसौटी” है।