Beauty Tips: इन BB क्रीम से मिनटों में मिलेगा मेकअप वाला लुक, स्किन के लिए भी हैं बेस्ट

By अनन्या मिश्रा | Aug 14, 2024

अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो आप झटपट तैयार होती होंगी। ऐसे में रोजाना कोई मेकअप पर ज्यादा समय नहीं खर्च कर सकता है। ऐसे में अगर आप बिना समय दिए फुल मेकअप वाला लुक चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी बीबी क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, यह आपकी स्किन में मौजूद कमियों को ढककर आपको नेचुरल लुक देने का काम करता है। बता दें कि बीबी क्रीम से आपकी त्वचा को विटामिन और न्यूट्रिशन मिलता है। वहीं यह हर मौसम में आपकी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करके यूवी प्रोटेक्शन देती है।

मार्स बीबी क्रीम

मार्स की यह बीबी क्रीम आपके फेस पर लाइटवेट फाउंडेशन का काम करती है। इसको हर तरह की स्किन टाइप की महिलाएं यूज करती हैं। यह क्रीम आपको 6 शेड्स में मिलती है। ऐसे में आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से इस क्रीम का चुनाव कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को मैट फिनिश देने का काम करती है। आप इस क्रीम को फेस मेकअप के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Mehndi Tips: मेहंदी को अधिक डार्क रचाने के लिए इन 5 DIY हैक्स को आजमाएं


फेयर एंड लवली बीबी फेस क्रीम

फेयर एंड लवली मैट फिनिश वाली बीबी क्रीम फेस को नेचुरल टच देने का काम करती है और यह पोर्स को ब्लॉक नहीं होने देती है। इस क्रीम से पिंपल और एक्ने का खतरा नहीं होता है। यह आपके फेस के डार्क स्पॉट्स और झाइयों को कवर करती है। फेयर एंड लवली बीबी फेस क्रीम का नॉन ऑयली फिनिश आपकी स्किन को फ्रेश रखता है। हालांकि इसको अप्लाई करने से फेस को अच्छे से साफ कर लें।

रेनी बीबी क्रीम

यह बीबी क्रीम 7 इन 1 फीचर्स से भरी हुई है। इस क्रीम में SPF 30+++ भी शामिल है, जो हमारी स्किन को यूवी रेज से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और  Hyaluronic Acid होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखती है और नरिशमेंट के साथ स्किन को स्मूद बनाती है। इस क्रीम में बटरस्कॉच की खुशबू आपको खुशनुमा एहसास कराती है।

द डर्मा बीबी क्रीम

बता दें कि यह क्रीम न्यूड कलर में आती है और इसको कोई भी स्किन टाइप वाली महिला इस्तेमाल कर सकती है। इसको फेस पर लगाने से झाइयां कवर होती हैं और यह हर जगह समान स्किन टोन देती है। यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ ही इसमें सन प्रोटेक्शन भी मिलता है। द डर्मा क्रीम पैराबेन फ्री है, जिससे त्वचा को किसी तरह की एलर्जी से नहीं जूझना पड़ता है।

मामाअर्थ बीबी क्रीम

Mamaearth की यह बीबी क्रीम ग्लो सीरम वाली होती है। इस स्किन फाउंडेशन कंसीलर को हल्दी और विटामिन से इनरिच किया गया है। जहां हल्दी त्वचा को हाइड्रेट रखती है, तो वहीं स्किन को नरिश करने का भी काम करती है। वहीं सन प्रोटेक्शन के कारण यह त्वचा को टैनिंग से बचाता है और इस क्रीम को हर स्किन टोन के हिसाब से तैयार किया गया है।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota