BCCI की मंजूरी मिलने से पहले गैर मान्यता प्राप्त T20 लीग के लिए हुई नीलामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

नयी दिल्ली। विवादों से घिरे बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से मंजूरी मिलने से पहले ही गैरमान्यता प्राप्त बिहार क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट के लिये नीलामी आयोजित करके नया विवाद खड़ा कर दिया। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई पहले ही सिफारिश कर चुकी है कि किसी राज्य टी20 लीग को हरी झंडी देने से पहले बीसीसीआई को कड़े दिशानिर्देश देने चाहिए और बीसीए ने पूर्व में मंजूरी लिये बिना ही शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित कर दी। यह टूर्नामेंट कार्यक्रम के अनुसार 21 से 27 मार्च के बीच पटना में होना है जिसमें पांच फ्रेंचाइजी टीमें अंगिका एवेंजर्स, भागलपुर बुल्स, दरभंगा डायमंड्स, गया ग्लैडिएटर्स और पटना पायलट्स भाग ले रही है। मैचों का एक निजी खेल चैनल पर प्रसारण किया जाएगा और बोली प्रति खिलाड़ी 50,000 रुपये रखी गयी थी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी