BCCI ने भारतीय खिलाड़ियो के लिए नये अनुबंध की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

नयी दिल्ली। ऋषभ पंत को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए बीसीसीआई ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ग्रेड ए रिटेनरशिप दी है जबकि सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन केंद्रीय अनुबंधों की नयी सूची में ए प्लस श्रेणी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कल देर रात नये अनुबंध की घोषणा की। इसमें ए प्लस श्रेणी (सात करोड़), ए (पांच करोड़), बी (तीन करोड़) और सी (एक करोड़ रूपये) में 25 क्रिकेटरों को रिटेनरशिप दी जायेगी। पिछले साल 26 क्रिकेटरों को करार दिये गए थे। धवन के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी ए प्लस श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। अब इसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज हनुमा विहारी को पहली बार ग्रुप सी के करार दिये गए हैं। 

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ पुजारा ने आस्ट्रेलिया में अच्छा खेला लेकिन ए प्लस श्रेणी उन लोगों के लिये है जिन्होंने कम से कम दो प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया हो । पुजारा सिर्फ एक प्रारूप खेलते हैं और ईशांत शर्मा भी लेकिन दोनों ए वर्ग में हैं।’’अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव भी इसी श्रेणी में हैं । हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के साथ उमेश यादव और युजवेंद्र चहल ग्रुप बी में हैं । रिधिमान साहा ग्रुप बी से सी में आ गए हैं।

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची : 

ए प्लस:विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

: एम एस धोनी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे

बी: के एल राहुल, हार्दिक पंड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल

सी: केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिधिमान साहा। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal