By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को पांच करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में फाइनल में इंग्लैंड पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शेफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम वैश्विक टूर्नामेंट में वह अंतिम बाधा पार करने में सफल रही जिसे पार करने में सीनियर टीम को कामयाबी नहीं मिल रही थी।