BCCI का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, Jadeja-Pandya को हुआ फायदा, KL Rahul के खिलाफ बरती गई सख्ती

By रितिका कमठान | Mar 27, 2023

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 2022-23 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों को पदोन्नति मिली है। कई खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के कारण आगे बढ़ाया गया है। स्टॉर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का प्रमोशन कर उन्हें A+ ग्रेड में शामिल किया गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को A+ कैटेगरी में जगह दी गई है। A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से सालाना सात करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है। बीसीसीआई की लिस्ट में अब कुल 26 खिलाड़ियों के नाम है।

वहीं बीसीसीआई की सी श्रेणी में 11 खिलाड़ी शामिल हुए है। इसमें उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत को जगह मिली है। सी श्रेणी के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये का भुगतान होता है।

इनको नहीं मिली जगह

इस बार वार्षिक अनुबंध में जहां कई खिलाड़ियों को जगह मिली है वहीं कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, बल्लेबाज अजिंक्य राहणे को अब जगह नहीं मिली है। इससे पहले दोनों ही बी ग्रेड में शामिल थे मगर उन्हें अब लिस्ट में जगह नहीं मिली है। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हनुमा विहारी, ओपनर मयंक अग्रवाल और ऑलराउंडर दीपक चाहर को भी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है।

For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही