BCCI ने बदले घरेलू क्रिकेट से जुड़े नियम, अब बैटर को चालाकी करने पर आउट दिया जाएगा

By Kusum | Oct 11, 2024

भारत में नए घरेलू क्रिकेट सीजन की 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो गई है। इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के प्लेइंग कंडीशंस में कुछ बड़े और अहम बदलाव किए हैं। नियमों में हुए बदलाव का असर खेल के कई पहलूओं पर होगा। इसमें पारी के बीच में रिटायर्ड हर्ट होना, बॉल टेम्परिंग, बाउंड्री स्कोरिंग शामिल है। 

स्टेस क्रिकेट एसोसिएशन के साथ शेयर किए गए बीसीसीआई के आदेश में साफ कहा गया है। चोट, बीमारी या अपरिहार्य कारण के अलावा किसी भी वजह से रिटायर होने वाले बल्लेबाज को रिटायरमेंट पर फौरन आउट माना जाएगा और विरोधी कप्तान की सहमति के बावजूद भी उसे दोबारा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा। 

साथ ही बॉल टैम्परिंग को रोकने के लिए बोर्ड ने गेंद पर लार या थूक लगाने पर गेंद को बदलना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा, उल्लंघन के लिए जिम्मेदार टीम को दंडित किया जाएगा। पहले अगर कोई टीम गेंद पर सलाइवा लगाती थी तो उस पर जुर्माना लगता था। लेकिन अब जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही गेंद को भी फौरन बदल दिया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट

आजमगढ़ में डमी स्कूल रैकेट की आशंका पर Allahabad HC सख्त, यूपी सरकार को जांच के आदेश

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल