BCCI की नई पहल, 75 से ज्यादा मैच खेलने वालों के लिए दूसरे स्तर की कोचिंग जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक नयी पहल में प्रथम श्रेणी के 75 से अधिक मैच खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए दूसरे स्तर के दो फास्ट ट्रैक पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें एल बालाजी, रॉबिन उथप्पा और वर्तमान चयनकर्ता देबाशीष मोहंती जैसे मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। इस पाठ्यक्रम के पहले चरण को कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था जबकि दूसरे चरण का आयोजन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 16 से 19 मार्च तक किया गया। इसमेंभारत के पूर्व खिलाड़ी ऋषिकेश कानितकर, अभिनव मुकुंद, रमेश पोवार, पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह, वसीम जाफर और विनय कुमार भी शामिल हुए। इस पाठ्यक्रम में ‘कौशल सुधारने, तेज गेंदबाजी की तकनीकी पहलू, स्पिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी, विकेट कीपिंग, के साथ साथ सामाजिक एवं व्यक्तिगत क्षमता का निर्माण और वीडियो विश्लेषण शामिल था।’’

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत