भारतीय टीम को जान से मारने की धमकी! सच या अफवाह?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

कूलिज (एंटीगुआ)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को पुष्टि की कि टीम इंडिया को मिली धमकी फर्जी थी, लेकिन यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने एंटीगुआ सरकार को मामले से अवगत करा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: स्मिथ की चोट के बाद ‘गर्दन की सुरक्षा’ वाला हेलमेट पहनना हो सकता है अनिवार्य

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार शाम को कहा कि हमनें इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी और पाया गया कि धमकी फर्जी थी।’’ हालांकि बीसीसीआई सुरक्षा के लिए सभी कदम उठा रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि इससे कोई समझौता नहीं हो। 

इसे भी पढ़ें: विंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में पुजारा ने जड़ा शतक, रोहित ने भी संभाली थी पारी

अधिकारी ने कहा कि हमनें इसकी जानकारी एंटीगुआ स्थित भारतीय उच्चायोग को दी। उन्होंने इसकी जानकारी सरकार को दी है। सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा। अभी पहले की तरह ही सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग