BCCI एक हफ्ते पहले कराना चाहता है Ind vs Eng सीरीज, IPL है कारण!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिये इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करने का आधिकारिक आग्रह नहीं किया है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई चार अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खिसकाना चाहता है ताकि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन किया जा सके। लेकिन ईसीबी ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला का आयोजन करेंगे क्योंकि भारतीय बोर्ड ने अभी तक बदलाव के लिये आधिकारिक आग्रह नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प मोड़ पर एनबीए चैंपियनशिप, इस साल किए गए हैं महत्वपूर्ण बदलाव

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक आधि​कारिक अनुरोध नहीं किया गया है। जाहिर है जैसा कि आथरटन ने अपने कॉलम में लिखा है जानकारी ली जा रही है। किसने कहा कि जानकारी लेने का मतलब आधिकारिक संवाद होता है। टेस्ट श्रृंखला ओल्ड ट्रैफर्ड में समाप्त होगी। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर को शुरू होगा। यदि भारत आधिकारिक आग्रह करता है तो ईसीबी को पाकिस्तान के खिलाफ सीमि​त ओवरों की श्रृंखला के अलावा अपनी महत्वकांक्षी प्रतियोगिता द हंड्रेड के कार्यक्रम में भी बदलाव करना होगा।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी