आगामी सत्र के लिए BCCI ने 17 नए अंपायरों को किया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने आगामी सत्र (2019-2020) के लिए अपने मौजूदा पैनल में 17 नये अंपायरों को शामिल किया है जिससे अब उनकी कुल संख्या 126 हो गयी हैं। बीसीसीआई के पैनल में 126 अंपायरों के साथ 71 मैच रेफरी भी हैं। बीसीसीआई ने हाल ही में नागपुर में नेशनल एकेडमी फॉर अंपायर्स (एनएयू) में छह से 23 अगस्त तक आईसीसी अंपायरों के प्रशिक्षक डेनिस बर्न्स के मार्गदर्शन में सत्र पूर्व कार्यशाला का आयोजन किया था।

इस कार्यशाला में एस रवि, अनील चौधरी, सी शमशुद्दीन, नीतिन मेनन जैसे वरिष्ठ अंपायरों ने भी भाग लिया। इस दौरान नये योग्य अंपायरों को बीसीसीआई पैनल में शामिल किया गया। जहां प्रतिभागियों को खेल नियंत्रण, खिलाड़ियों और शारीरिक भाषा के अलावा मैदानी अंपायरों और तीसरे अंपायर के बीच संचार प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव