रिद्धिमान साहा को धमकाने वाले पत्रकार पर लगेगा 2 साल का बैन, देश के किसी भी क्रिकेट स्टेडियम में नहीं हो पाएगी एंट्री

By निधि अविनाश | Apr 24, 2022

रिद्धिमान साहा को डराने के मामले में क्रिकेट जर्नलिस्ट और इतिहासकार बोरिया मजूमदार पर बीसीसीआई दो साल का प्रतिबंध लगा सकती है। इस दौरान बोरिया मजूमदार देश के किसी भी क्रिकेट स्टेडियम में नहीं जा पाएंगे। इसके अलावा बीसीसीआई, आईसीसी को खत लिखकर भी मजूमदार को ब्लैकलिस्ट करने की अपील करने वाली है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने आरोप लगाया था कि उन्हें पत्रकार मजूमदार ने धमकाया, वह रिद्धिमान साहा को इंटरव्यू देने के लिए मजूबर करने की कोशिश के दौरान डरा रहे थे। इसको लेकर साहा ने ट्विटर पर धमकी देने वाला मैसेज  का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें मजूमदार, रिद्धिमान साहा से कहते हैं, "आपने फोन नहीं किया। मैं कभी आगे आपका इंटरव्यू नहीं करूंगा। मैं अपमान को आसानी से नहीं लेता और मैं इसे याद रखूंगा।" इन स्नैपशॉट को ट्वीट करते हुए साहा ने कैप्शन में लिखा था, "भारतीय क्रिकेट में मेरे तमाम योगदान के बाद मुझे एक तथाकथित 'सम्मानित' पत्रकार से इस चीज का सामना करना पड़ रहा है! आज पत्रकारिता कहां पहुंच चुकी है।"

इसे भी पढ़ें: Sunrisers Hyderabad और RCB के मैच में उमरान और कार्तिक के प्रदर्शन पर होगी नजर

 भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से लेकर स्पिन जादूगर हरभजन सिंह और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा तक, खेल के कई दिग्गजों ने विवाद के बाद साहा को अपना समर्थन दिया था। साहा को उस समय श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। 37 वर्षीय क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स के साथ खेल रहे हैं। साहा ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 9 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वनडे खेले हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह