NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को हर साल करीब 1.5 लाख शिकायत मिलती हैं, जिनमें घरेलू हिंसा से जुड़े मामले सबसे अधिक होते हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यह जानकारी दी। रहाटकर ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि महिलाएं आयोग के ऑनलाइन पोर्टल, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस), ईमेल, व्यक्तिगत रूप से और 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

उन्होंने कहा, हमें हर साल करीब 1.5 लाख शिकायत मिलती हैं। अगर हम अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों को देखें, तो घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक होती हैं। रहाटकर ने आयोग के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी महिला को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि शिकायत दर्ज कराने का तरीका पता नहीं होने के कारण वह राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से संपर्क नहीं कर सकती।

उन्होंने आयोग की जनसंपर्क पहल राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार का भी जिक्र किया। इसके तहत आयोग विभिन्न राज्यों में जनसुनवाई करता है, ताकि वह उन महिलाओं तक पहुंच सके जिन्हें आयोग तक पहुंचने में कठिनाई होती है। रहाटकर ने कहा, हमने तय किया कि अगर ये महिलाएं हमारे पास नहीं आ सकतीं, तो हम उनके पास जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पिछले डेढ़ साल में आयोग ने देशभर के गांवों और अन्य स्थानों पर 200 से अधिक प्रत्यक्ष जनसुनवाई आयोजित की हैं। उन्होंने कहा, मैंने देशभर की महिलाओं और बेटियों से हमेशा कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें अपने मायके जैसा लगना चाहिए। आयोग तक पहुंचने में किसी तरह का डर या झिझक नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध