BCCI ने अर्जुन पुरस्कार के लिये बुमराह, शमी, जडेजा व पूनम के नाम की सिफारिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने शनिवार को अर्जुन पुरस्कारों के लिये भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह, ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा और महिला टीम की खिलाड़ी पूनम यादव के नाम की सिफारिश की। यह फैसला उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सीओए की राजधानी में हुई बैठक के दौरान लिया गया। 

इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेल रहे 25 वर्षीय बुमराह भारत के लिये सभी तीनों प्रारूपों में नियमित रूप से खेलते हैं। वह आगामी विश्व कप में भारतीय अभियान में अहम होंगे। तेज गेंदबाज शमी भारतीय तेज गेंदबाजी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं जबकि ऑल राउंडर जडेजा ने सीमित ओवरों की टीम में वापसी की और उन्हें इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिये चुनी 15 सदस्यीय टीम में चुना गया। सत्ताईस साल की लेग स्पिनर पूनम नामांकन में चौथी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 41 वनडे में 63 विकेट और 54 टी20 मैचों में 74 विकेट चटकाये हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह