विवाद के बाद बीसीसीआई ने महिला टीम के कोच के लिए आवेदन मांगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

नयी दिल्ली। सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और कोच रमेश पोवार के मतभेद के जगजाहिर होने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नये कोच के लिए आवेदन मंगवाया है और वह किसी अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। बोर्ड की सूत्रों की माने तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके टाम मूडी, डेव वाटमोर और वेंकटेश प्रसाद ऐसे नाम है जिन पर बोर्ड विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पोवार के जाने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट को विवादरहित भविष्य की उम्मीद

पोवार की नियुक्ति अगस्त में हुई थी जब तुषार अरोठे ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण पद छोड़ दिया था। बीसीसीआई ने इस पद के लिए जो अर्हताएं तय की हैं उसमें उम्मीदवार के पास किसी अंतरराष्ट्रीय टीम को एक सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव होना या किसी टी20 फ्रेंचाइजी के साथ दो सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव शामिल है।पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मूडी इस जरूरत के पूरी तरह से फिट बैठते है जबकि प्रसाद ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने से पहले भारतीय टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है। वाटमोर ने 1996 में श्रीलंका को एकदिवसीय क्रिेकेट में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभायी थी। 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे चोटिल शॉ

बीसीसीआई की जरूरत के मुताबिक उम्मीदवार के पास, ‘‘ विभिन्न पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने और बातचीत करने की क्षमता होनी चाहिए और उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत या किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया हो या उसके पास कोचिंग में एनसीए लेवल ‘सी’ का प्रमाण पत्र या इसी स्तर की किसी संस्था का प्रमाण पत्र और कम से कम 50 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए 20 दिसंबर को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में साक्षात्कर होगा। यह नियुक्ति पूर्णकालिक होगी और अनुबंध दो साल के लिए होगा। उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal