अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्यों को अहमदाबाद में सम्मानित करेगा बीसीसीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

 नयी दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को देश पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अहमदाबाद में सम्मानित करेगा। रविवार को बीसीसीआई ने टीम के प्रत्येक संदस्य को 40 लाख रुपये जबकि सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। शनिवार को फाइनल में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने के बाद ग्याना में भारतीय दल ने भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात की। कैरेबिया में सफलता का जश्न मनाने का अधिक समय नहीं है और टीम रविवार शाम भारत की लंबी यात्रा के लिए रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें: CM उम्मीदवार घोषित होने के बाद बोले चन्नी, मैं अकेला नहीं लड़ सकता, पंजाब के लोग देंगे हिम्मत

फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद टीम एंटीगा से ग्याना रवाना हुई जहां भारतीय उच्चायुक्त केजे श्रीनिवास ने उन्हें सम्मानित किया जो क्रिकेट प्रशंसक हैं। थके हुए होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह में मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज सर कर्टली एम्ब्रोस के साथ तस्वीरें खिंचवाई। भारत ने दिल्ली के रहने वाले कप्तान यश धुल की अगुआई में खिताब जीता। टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी ऋषिकेश कानिटकर के हाथों में थी। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के मार्गदर्शन के लिए कैरेबिया में मौजूद थे और टीम के खिलाड़ियों के कोविड-19 संक्रमित होने पर उनका ख्याल रखने में अहम भूमिका निभाई। धुल और उप कप्तान शेख रशीद सहित भारत के पांच खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले चार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के लिए यह रिकॉर्ड पांचवां खिताब है।

प्रमुख खबरें

Manish Sisodia बोले, Youth Run से साबित हुआ नशे को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा पंजाब

Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने बनाए 355 रन, घरामी और शाहबाज ने जड़े शानदार शतक

SBI-ICICI Bank की बड़ी उपलब्धि, RBI Swap Facility के जरिए विदेशी मुद्रा भंडार में भारी इज़ाफा

Muvattupuzha को अलग जिला बनाने की मांग पर विचार करेगी सरकार: VD Satheesan