लता मंगेशकर का निधन : महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक दिन के शोक, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सम्मान में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश और एक दिन के शोक की घोषणा की। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सम्मान में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश और एक दिन के शोक की घोषणा की। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को जारी बयान में एक दिन के शोक और सार्वजनिक अवकाश की जानकारी दी। इससे पहले, केंद्र सरकार ने महान गायिका के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने दी लता मंगेशकर को भावभीनीं श्रद्धांजलि, सोनिया गांधी ने कहा- एक युग का अंत
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे भारत में छह फरवरी से सात फरवरी तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान मनोरंजन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
अन्य न्यूज़













