अडानी हों, अंबानी हों या फिर जय शाह, हम सभी का स्वागत करेंगे : अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सभी उद्योगपतियों का स्वागत करेगी, फिर चाहे वह अडानी हों, अंबानी हों या फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह, क्योंकि राज्य में रोजगार और निवेश की आवश्यकता है। गहलोत ने शनिवार को ‘इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन’ के दूसरे दिन संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “चाहे अडानी हों, अंबानी हों या फिर अमित शाह के बेटे जय शाह, हम सभी का स्वागत करेंगे। हम रोजगार और निवेश चाहते हैं।”

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार कद्दावर, किसी को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता: राहुल गांधी

‘इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन’ के उद्घाटन समारोह के दौरान गहलोत द्वारा उद्वोगपति गौतम अडानी की तारीफ करने के बाद शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा था। अडानी उन उद्योगपतियों में शामिल हैं, जिनके नाम का जिक्र राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केवल बड़े उद्योगपतियों की मदद करने का आरोप लगाते समय करते हैं।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल