नियंत्रण कक्ष का 24 घंटे संचालन सुनिश्चित किया जाए: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण और उसके कारण घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर हर जिले में तैयार किए गए नियंत्रण कक्षों को राहत कार्यों की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि हर नियंत्रण कक्ष में एक नोडल अधिकारी तैनात कर उसका 24 घंटे संचालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित एकीकृत आपदा नियन्त्रण केन्द्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि आपदा की स्थिति में नियंत्रण कक्ष राहत कार्यों की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के नियंत्रण कक्ष में एक जिम्मेदार नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर 24 घंटे उसका संचालन सुनिश्चित कराएं।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद राज्य में लोगों के प्रवेश के लिये परमिट पर विचार कर रहा असम

उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से त्वरित गति से राहत कार्यक्रम संचालित कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के अभियान में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक आवश्यक सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नियंत्रण कक्ष की बड़ी भूमिका है। बहुत कम समय में एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ने के लिए उन्होंने राजस्व विभाग की सराहना भी की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जिलों के नियंत्रण कक्ष से जुड़ा एकीकृत नियंत्रण कक्ष प्रदेश में राहत कार्यों के तेजी से संचालन में सहायक साबित होगा।

प्रमुख खबरें

White House के पास फुटपाथ पर चढ़ी कार, सुरक्षा कारणों से 20 मिनट तक लगा Lockdown

पराली विवाद: Harpal Singh Cheema बोले, Kapil Mishra का दावा पूरी तरह झूठा

Census 2027 के लिए विशेष सॉफ्टवेयर से 24.25 लाख मकान सूचीकरण ब्लॉक का हुआ डिजिटल मानचित्रण

दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवक की हत्या: राजधानी में लगातार आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल