By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 24, 2026
धीरे-धीरे मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। समर सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर गुजरता हुआ दिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ा रहा है। इस मौसम में वर्किंग प्रोफेशनल्स के सामने काफी बड़ी चुनौती होती है कि तपती धूप और पसीने के बीच खुद को कूल और प्रोफेशनल कैसे बनाए रखें। अगर आप हैवी फॉर्मल्स और गहरे रंग गर्मियों में पहनेंगे, तो यह गर्मी सोखते हैं बल्कि आपको पूरे दिन असहज और सुस्त महसूस कराते हैं।
हल्के रंगों में क्या-क्या विकल्प हैं?
- समर सीजन में ऑफिस के लिए लिनन और सूती कपड़े सबसे बढ़िया होते हैं क्योंकि ये पसीने को जल्दी सोख लेते हैं।
- इस मौसम में काले या नेवी ब्लू की जगह आप स्काई ब्लू, लाइट पिंक, मिंट ग्रीन और ऑफ-व्हाइट जैसे रंगों का चयन कर सकते हैं।
- ऑफिस के लिए यह हल्के रंग गर्मी कम महसूस कराते हैं, बल्कि प्रोफेशनल एनवायरमेंट के लिए बेहतरीन छवि पेश करते हैं।
महिलाओं के लिए स्टाइलिश आउटफिट ऑप्शन
- वर्किंग वुमन समर सीजन में कॉटन की कुर्तियां, लिनन ट्राउजर और फ्लेयर्ड स्कर्ट्स स्टाइल कर सकती हैं।
- इस मौसम में टाइट जींस के जगह पर पलाजो या स्ट्रेट-कट पैट्स पहनें, जो स्टाइल के साथ-साथ आरामदायक हो।
- दुपट्टे या स्कार्फ के लिए शिफॉन या मलमल के कपड़ों का इस्तेमाल करें, जो लाइटवेट हों और कंफर्टेबल भी हो।
पुरुषों के लिए समर प्रोफेशनल लुक्स
- पुरुषों के लिए भारी-भरकम ब्लेजर पहनने के बजाय हल्की ‘अनस्ट्रक्चर्ड लिनन जैकेट’ या केवल फॉर्मल शर्ट्स को प्राथमिकता देना बेहतर विकल्प हो सकता है।
- टाइट फिटिंग वाली शर्ट्स के स्थान पर आप थोड़ी लूज और ब्रीदेबल फिटिंग अपनाएं, जिससे हवा का संचार बना रहे।
- इसके अलावा, आप चिनोज और हल्के वजन वाले सूती ट्राउजर्स ऑफिस के लिए पहन सकते हैं , जो आपको एकदम बिजनेस कैजुअल लुक देंगे।
एक्सेसरीज और फुटवियर का तालमेल
- अपने लुक को पूरा करने के लिए आप हल्के फुटवियर का चयन करें। जैसे कि लोफर्स या बैलेरीनास चुनें, जिसमें आपके पैरों को आराम मिलें।
- हैवी ज्वेलरी और लेदर बेल्ट्स के बजाय आप न्यूनतम एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपको पसीने के कारण त्वचा पर जलन पैदा न हो।
- अपने साथ सनग्लासेस और एक पानी की बोतल हमेशा रखें। ध्यान रखें कि जब आप अंदर से आरामदायक महसूस करते हैं, तभी आप ऑफिस में बेहतर कार्य करते हैं।