ब्यूटी पार्लर वाली चुपके से उतारती थी महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, फिर Boyfriend करता था यह गंदा काम

By निधि अविनाश | Dec 13, 2021

ब्यूटी पार्लर एक ऐसी जगह है जहां महिलाएं मेकअप से लेकर वैक्सीन तक एक भरोसे के साथ करवाती है। लेकिन अगर हम यह कहें की आप ब्यूटी पार्लर में भी सेफ नहीं है, कभी भी आपके बॉडी और चेहरे की तस्वीरें खींच ली जाएं और फिर उसका गलत इस्तेमाल हो जाए तो आप क्या करेंगी? बता दें कि, ऐसा ही एक मामला पटना से आया है जहां एक ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीर लेती थी और उन तस्वीरों को अपने ब्वॉय फ्रेंड को दे देती थी। इन तस्वीरों को फिर ब्वॉय फ्रेंड गलत तरीके से इस्तेमाल करता था। यह मामला सुलतानगंज थाना इलाके के पत्थर की मस्जिद के समीप दानिया ब्यूटी पार्लर का है।

चेहरे पर क्रीम लगा कहती थी-आंख बंद कीजिये मैडम 

महिलाओं को शक न हो इसके लिए  ब्यूटीशियन पहले महिलाओं का फेशियल करती थी। उनके चेहरे पर क्रीम लगाकर उनसे कहती थी- आंखें बंद कीजिये मैडम। इसी दौरान शातिर ब्यूटीशियन चुपके से महिलाओं की तस्वीरें खींच लेती थी और अपने ब्वॉय फ्रेंड रजनीश को बेज देती थी। पुलिस टीम  मामले की जांच कर रही है और रजनीश के मोबाइल और कॉल डीटेल रिकॉड की जांच की जाएगी।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश