Offbeat Hill Stations: चंडीगढ़ से सिर्फ 85 किमी दूर हैं ये बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

By अनन्या मिश्रा | Sep 05, 2025

चंडीगढ़ से कुछ दूरी पर बहुत खूबसूरत कई पहाड़ी क्षेत्र हैं। जहां पर वीकेंड में लोग बिना किसी ट्रिप प्लान के घूमने निकल पड़ते हैं। क्योंकि 2 दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए लिहाज से यह जगहें बेस्ट हैं। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि थोड़ी ही दूरी पर ठंडी हवाएं, हरे-भरे पहाड़ और शांत वातावरण में समय बिताने का मौका मिल जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, पार्टनर या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चंडीगढ़ से 80 किमी की दूरी पर स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Hill Station Without Traffic: भारत के इन फेमस हिल स्टेशन पर होगा सुकून का एहसास, पार्टनर के साथ बिता सकेंगे हसीन पल

अर्की

अर्की हिमाचल प्रदेश में है और यहां के आसपास कई पुरानी गुफाएं और मंदिर हैं। ऐसे में जो लोग 2 दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उनके लिए अर्की का सफर यादगार हो सकता है। वहीं जो लोग कम भीड़भाड़ से बचने के लिए ऑफबीट और शांत हिल स्टेशन तलाश कर रहे हैं। तो उन लोगों के लिए अर्की एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। चंडीगढ़ से अर्की की दूरी करीब 85 किमी है। चंडीगढ़ से अर्की तक गाड़ी से जाने के लिए करीब 3 घंटे का समय लग जाएगा। क्योंकि रास्ते में आपको ट्रैफिक ज्यादा मिल सकता है। अर्की में आप बाड़ी धार अर्की का किला, शालाघाट और लुटरू महादेव मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सोलन

सोलन हिमाचल प्रदेश की एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी जगह है। सोलन को लोग शिमला की तरह खूबसूरत मानते हैं। लेकिन सोलन में शिमला की तुलना में कम भीड़भाड़ और शांत माहौल, वीकेंड गेटअवे के के लिए परफेक्ट है। यहां चारों ओर आपको चीड़ और देवदार के जंगलों के अलावा सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं चलती हैं। सोलन खूबसूरत हिल स्टेशन वाली जगहों में से एक है। चंडीगढ़ से सोलन की दूरी करीब 68 किमी दूर है। यहां पर गाड़ी से पहुंचने में आपको 2 घंटे का समय लग जाएगा। यहां पर आप शूलिनी देवी मंदिर, जटोली शिव मंदिर, डक शाही जेल म्यूजियम, मोहन पार्क और माजाथल वन्यजीव अभ्यारण्य जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची संशोधन के लिए आए 6.24 लाख फॉर्म, Pune जिला सबसे आगे

9/11 जैसे हमले का खौफ! इज़राइल ने 174 यात्रियों वाले FlyDubai विमान को मार गिराने की कर ली थी तैयारी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Manipur के इंफाल पूर्व में सुरक्षा बलों ने अवैध हथियार बेचने वाले युवक को पकड़ा

Muzaffarnagar में ट्रक और SUV की भिड़ंत, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत