आपको याद है सूजल की खूबसूरत कशिश? देखें अब चार गुना हॉट हो गयी हैं आमना शरीफ

By रेनू तिवारी | Oct 20, 2020

आज से 10 साल पहले टीवी पर केवल एकता कपूर का ही राज हुआ करता था। टीवी पर प्रसारित होने वाले एकता के शो 10-10 साल तक टीवी पर प्रसारित हुए। इन धारावाहिकों के किरदार घर घर में मशहूर हो गये थे। साल 2003 में एकता कपूर का शो कहीं तो होगा स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। सीरियल कहीं तो होगा घर की महिलाओं के साथ साथ लड़कियों का भी पसंदीदा शो हुआ करता था।

इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन खान का फर्जी तरीके से हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

एकता कपूर के इस शो में लीड रोल में एक्टर राजीव खंडेलवाल और एक्ट्रेस आमना शरीफ थी। शो में राजीव ने सूजल और आमना ने कशिश का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे हिट जोड़ी में से एक थी। दोनों की जोड़ी इतनी ज्यादा मशहूर थी कि राजीव-अमना को फिल्मों से भी ऑफर मिल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: आमिर खान की दोनों बेटियां फिर साथ आयी नजर, फिल्म लूडो का ट्रेलर रिलीज

सूजल और कशिश को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। एकता कपूर का शो कहीं तो होगा साल 2007 में खत्म हो गया। शो के दौरान राजीव खंडेलवाल को फिल्मों से ऑफर मिला और उन्होंने बॉलीवुड की और रुख कर लिया। आमना ने भी कई फिल्मों में काम किया। 2013 में शादी के बाद आमना शरीफ पर्दे से आचनक गायब हो गयी। कहीं तो होगा के बाद उन्हें 2018 में शुरू हुए एकता कपूर के नये शो कसौटी जिंदगी की 2 में देखा गया। उन्होंने ने हिना खान को रिप्लेस किया और कमोलिका का किरदार निभाया। आमना को इस शो में काफी दमदार अवतार में देखा गया।

आमना शरीफ कुछ सालों में काफी बदल गयी है। अगर आप उनकी तुलना सूजल की कशिश से करें तो कशिश काफी हॉट हो गयी हैं।

देखें आमना शरीफ की तस्वीरें

आमना शरीफ़ का जन्म 16 जुलाई 1982 को मुंबई में रहने वाले एक परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय थे और मां क फ़ारसी-बहरीन। न्होंने सेंट एनीज़ हाई स्कूल, बांद्रा में पढ़ाई की। 2012 में, शरीफ ने खुलासा किया कि वह बचपन से ही एक्रोपोबिया से पीड़ित है।